उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदला हुआ है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। धाम में लगभग चार-पांच इंच नई बर्फ जमी हुई है। वहीं, द्वितीय केदार व तृतीय केदार में भी बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री धाम, औली और चमोली के भी कई इलाकों में बर्फबारी से ठंड पड़ रही है। 

बर्फबारी का अलर्ट 

वहीं, मौसम विभाग ने भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

हर्षिल में सीजन की पहली बर्फबारी 

यमुनोत्री धाम सहित खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी में बर्फबारी हुई। यमुनोत्री में करीब एक घंटे तक बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है। हर्षिल में सीजन का पहला हिमपात हुआ। औली में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया। औली का तापमान अधिकतम नौ डिग्री और न्यूनतम माइनस दो है। बदरीनाथ धाम में तापमान अधिकतम तीन डिग्री और न्यूनतम माइनस चार पहुंच गया है। xzकेदारनाथ में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सुबह के समय तापमान मानइस सात से 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। साथ ही रात को अत्यधिक पाला गिरने से पाइपों व टंकियों में पानी जम रहा है।    

पिछला लेख राष्ट्रीय फलक पर सीएम धामी की धमक; MP, छत्तीसगढ़ से मिला न्योता
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads